फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entire family is in shock due to the notice.Son's wedding in February, now postponed in goddhoiya Gorakhpur

गोरखपुर गाेड़धोइया: नोटिस से पूरा परिवार सदमे में...फरवरी में बेटे की शादी, अब टालेंगे- जानिए क्यों

Thu, 13 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2025 12:54 AM IST
सार

मकान बनवाने में ही 50 लाख से ज्यादा लग गए। मुआवजा से ज्यादा राहत नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने बेटे की शादी बहुत ही मन से तय किया था। अब मकान ही नहीं रहेगा तो शादी कहां से करेंगे। रिश्तेदारों से बात कर रहे हैँ कि शादी को आगे अनिश्चित समय तक टाला जाए। वहीं संगीता यादव का कहना है कि मकान खाली कर दिए हैं लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। मकान को खून पसीने की कमाई से सींचा था। अब मकान खाली को कर दिए हैं लेकिन टूटने तक एक बार इसे देखने जरूर आ जाते हैं।

विज्ञापन
Entire family is in shock due to the notice.Son's wedding in February, now postponed in goddhoiya Gorakhpur
शिवपुर सहबाजगंज में बन रहे गोड़धोईया नाला के कारण घरों में आया दरार।अमर उजाला

विस्तार

गोड़धोइया नाला निर्माण के दौरान शिवपुर सहबाजगंज स्थित एक घर में दरार आने के बाद घर को खाली करने की नोटिस मिला है। इसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। फरवरी में इसी घर में लड़के की शादी है, परिवार के लोग परेशान हैं कि शादी कैसे करेंगे। अब वे शादी को टालने पर रिश्तेदारों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिवपुर सहबाजगंज निवासी रमाकांत मिश्र बताते हैं कि लगभग दो वर्ष के अंतराल पर नया मकान बना था। तीन मंजिला मकान को काफी मन से बनाया गया। शादी को लेकर अभी इसमें कार्य और करवाया जा रहा था कि रिश्तेदार आएंगे तो उनको घर भी दिखाएंगे। लेकिन इन सब पर पानी फिर गया। 
विज्ञापन

उनका कहना था कि मुआवजा की राशि अभी नहीं मिली है। लेकिन, मुआवजे से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि वह तक सर्किल रेट से मामूली होगा। मकान बनवाने में ही 50 लाख से ज्यादा लग गए। मुआवजा से ज्यादा राहत नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने बेटे की शादी बहुत ही मन से तय किया था।

अब मकान ही नहीं रहेगा तो शादी कहां से करेंगे। रिश्तेदारों से बात कर रहे हैँ कि शादी को आगे अनिश्चित समय तक टाला जाए। वहीं संगीता यादव का कहना है कि मकान खाली कर दिए हैं लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। मकान को खून पसीने की कमाई से सींचा था। अब मकान खाली को कर दिए हैं लेकिन टूटने तक एक बार इसे देखने जरूर आ जाते हैं। मकान देख आंखों में आंसू आ जाते हैं।
विज्ञापन

दरक रहे मकान, किराए पर जाने की मजबूरी
गोड़धोइया नाला निर्माण को लेकर शिवपुर सहबाजगंज में अब तक आठ से ज्यादा मकानाें में दरार पड़ गई है। मनोज कुमार शर्मा बताते हैं कि मकान में दरार पड़ गई है। बुधवार काे और भी कई जगहों पर दरार पड़ गई, जिससे अब यहां रहने में डर लग रहा है।

नोटिस तो नहीं मिली है लेकिन दिन- रात का चैन उड़ गया है। वहीं, आकाश मिश्र बताते हैं कि मकान का खाली करने की नोटिस मिली है। धीरे-धीरे इसे खाली कर रहे हैं। रात में नींद नहीं आ रही है। किराए पर मकान खोज रहे हैं। अभी सामान रिश्तेदार के यहां रख रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय की महंगाई के हिसाब से मुआवजा इतना नहीं मिलेगा जिससे इसी तरह जमीन खरीदकर मकान बनवाया जा सके। खून पसीने से सींचे हुए इस मकान को छोड़ने में हमारी आत्मा रो रही है: हरिश्चंद्र मिश्र, शिवपुर सहबाजगंज

हमारी शादी फरवरी में तय है। नया मकान बना था, सुंदरीकरण किया जा रहा था। इसके बाद दरार पड़ने से इसे खाली करने को नोटिस मिली है। काफी पैसा इसमें लगा है, जो नुकसान हो रहा है। अब शादी भी टल रही है: पंकज मिश्र, शिवपुर सहबाजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed