{"_id":"69220f9f765399d8e40654cb","slug":"godhoiya-nala-work-day-and-night-repair-the-road-damaged-by-the-laying-of-the-pipeline-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1142960-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया नाला : दिन-रात काम कराएं... पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई रोड बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया नाला : दिन-रात काम कराएं... पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई रोड बनवाएं
विज्ञापन
- कमिश्नर ने निर्माणाधीन गोड़धोइया नाला और विरासत गलियारा का किया निरीक्षण
- विरासत गलियारा में ध्वस्तीकरण होने पर निकल रहे मलबे को तत्काल हटवाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शनिवार को निर्माणाधीन गोड़धोइया नाले का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को दिन-रात युद्ध स्तर पर कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई रोड को गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनवाएं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमिश्नर ने रेलवे काॅलोनी शाहपुर, मैत्रीपुरम काॅलोनी, आदित्यपुरी काॅलोनी तथा फातिमा अस्पताल रोड का निरीक्षण कर निर्माणाधीन नाले की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने नाले के निर्माणाधीन हिस्सों, स्लैब निर्माण, बेसमेंट स्ट्रक्चर, जल निकासी चैनल तथा मार्ग विस्तार कार्य को स्थल पर जाकर परखा।
मैत्रीपुरम काॅलोनी के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। पाइप लाइन भी बिछाई गई है। कमिश्नर ने कहा कि कहीं भी सड़क क्षतिग्रस्त हालत में न मिले। गोड़धोइया नाला नगर के प्रमुख जल निकासी मार्गों में से एक है। इसके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
परियोजना को निर्धारित समय के भीतर, पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कमिश्नर ने श्रमिकों की कार्यप्रणाली, मशीनरी की उपलब्धता एवं कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यबल एवं मशीनरी की संख्या बढ़ाकर कार्य प्रगति को तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर ने सुभाष चंद्र बोस नगर बिलंदपुर खत्ता में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था नगर निगम से भौतिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में विरासत गलियारे के ध्वस्तीकरण के कार्यों को भी देखा। कहा कि ध्वस्तीकरण के मलबे को तत्काल हटवाएं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।