{"_id":"6532e0e745c8923b9c0e9759","slug":"goddess-idols-installed-in-pandals-darshan-and-worship-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-343820-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवी पंडालों में स्थापित हुई प्रतिमाएं, दर्शन-पूजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवी पंडालों में स्थापित हुई प्रतिमाएं, दर्शन-पूजन शुरू
विज्ञापन
रेलवे लोको ग्राउंड में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजा अर्चना करते महाप्रबंधक पूर्वोत्तर
- दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, एनई रेलवे सहित तमाम बंगाली समितियों की प्रतिमाओं के खुले पट
- सप्तमी आज, आज खुलेंगे अधिकतर प्रतिमाओं के पट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को सभी देवी पंडालों में माता की प्रतिमाएं स्थापित हो गईं। वहीं बंगाली समितियों के पारंपरिक पूजन व आरती के बाद शाम से दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरु हो गया। इसके अलावा कई अन्य प्रतिमाओं के पट शाम पूजन-अर्चन के बाद दर्शन के लिए खोल दिए गए। हालांकि ज्यादातर प्रतिमाओं के पट आज खुलेंगे।
महानगर के दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, एनई रेलवे दुर्गा पूजा समिति, लोको ग्राउंड, दीवान बाजार, गोपाल मंदिर समिति सहित प्रमुख पंडालों में पूजन-अर्चन के बाद विधि- विधान से मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी में प्रभातफेरी और अनुष्ठान के बाद शाम को देवी प्रतिष्ठान और अधिवास हुआ। इसके बाद पूजन- अर्चन के बाद मां के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इससे पूर्व सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देवी आह्वान संगीत रूपक ‘महिषासुरमर्दिनी’ प्रस्तुत किया गया। उधर, संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों व देवी भक्तों ने लगभग एक घंटे के इस भक्तिपूर्ण संगीत रूपक सभी को भावविभोर किया। संगीत रूपक का निर्देशन शुक्ती मुखर्जी ने किया । इसमें शुक्ती मुखर्जी, मंदिरा चटर्जी, प्रतिमा चक्रवर्ती, संगीता नंदी, शोर्मी चटर्जी, नुपूर चटर्जी , अनामिका चक्रवर्ती, अनुपमा सरकार आदि रहे। भाष्यपाठ अजय चटर्जी ने किया। इस रूपक को संगीत से सजाया अभिषेक यादव, जय डे, अभिजीत, केके सिंह, विरेन्द्र कुमार पाल, सचिदानंद श्रीवास्तव और अशोक देव नीलू रहे । कार्यक्रम का संचालन पार्थों चटर्जी ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय कृष्ण नंदी, कार्यवाहक सचिव अभिषेक चटर्जी, तपन विकास मुखर्जी, सत्य दास विश्वास, जयन्त चटर्जी, शुभोजीत नियोगी, दीपक चक्रवर्ती, रवि चक्रवर्ती ,दीपक देव , सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेलवे जीएम ने किया पूजन-अर्चन: एनई रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी बालक इंटर काॅलेज के 76वें दुर्गाउत्सव का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने माता की प्रतिमा का पूजन-अर्चन और आरती करके किया। इसके बाद महाप्रबंधक और मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने दुगोत्सव पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि यहां की दुर्गा पूजा देखकर कोलकता में होने का एहसास होता है।
पूजा के सह-सचिव देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मेले में लोगों के सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेले को सीसी कैमरे से लैस किया गया है और फायर सेफ्टी आदि की व्यवस्था है। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृति प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर केके सिंह, दिलीप चक्रवर्ती, एसबीएम त्रिपाठी, रत्ना बनर्जी, सोमनाथ बनर्जी, अशोक बनर्जी, हरेंद्र पाल, ओमकार चक्रवर्ती, अरविंद चंद्र, मनोज यादव, नंदू, दीपक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-- -- --
कालीबाड़ी से निकली प्रभातफेरी
नवरात्रि पर्व के महाषष्टी के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समिति कालीबाड़ी हिंदी बाजार की ओर से शुक्रवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व कालीबाड़ी के महंत रविन्द्र दास ने किया। प्रभात फेरी में शशांक शुक्ला, मनोज मनोज अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, आशीष चौरसिया, ऋषभ गुप्ता, चंदन अग्रवाल, वैभव अग्रहरि, कुणाल चौरसिया, आदित्य जसरपुरिया आदि शामिल रहे।
-- -- --
मां कात्यायनी की हुई आराधना
नवरात्र की षष्ठी को माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की भक्तों ने आराधना की। इस अवसर पर घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। वहीं, मंदिरों में पहुंच भक्तों ने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर मंगलकामना की।