{"_id":"6910ff1468d68e9a8909fb80","slug":"girlfriends-father-sent-to-jail-in-case-of-young-mans-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1129885-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक की मौत मामले में प्रेमिका के पिता को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक की मौत मामले में प्रेमिका के पिता को भेजा गया जेल
Mon, 10 Nov 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच। क्षेत्र के एक गांव में 30 अक्तूबर को पानी की टंकी से प्रेमी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, युवक और उसकी प्रेमिका के बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों कुछ समय तक पति-पत्नी के रूप में साथ भी रहे थे। बाद में पंचायत के बाद अप्रैल 2025 में युवती को परिजन अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि धनतेरस के दिन युवती दोबारा प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी।
इसकी जानकारी होने पर उसके परिजन पहुंचे और युवक को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कुछ दिन बाद ही युवक का शव पानी की टंकी में लटका मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।