फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girlfriend killer caught in encounter at basti body of missing girl was found near village for five days

यूपी: मुठभेड़ में पकड़ा गया प्रेमिका का हत्यारा, गांव के पास मिला था पांच दिन से लापता युवती का शव

Mon, 16 Nov 2020 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend killer caught in encounter at basti body of missing girl was found near village for five days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की एसओजी टीम ने कलवारी थाने के सिंकदरपुर के पास मुठभेड़ में प्रेमिका की हत्या करने वाले भालचंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके घुटने में गोली लगी है। आनन-फानन उसे सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मृतका के गांव में भालचंद का ननिहाल है। जहां आने-जाने के दौरान उससे सम्पर्क हुआ। 10 नवम्बर को शाम सात बजे के आसपास भालचंद प्रेमिका से मिलने गया। उसके बुलाने पर प्रेमिका भी पहुंची। 
विज्ञापन


एसपी के अनुसार रात साढ़े आठ बजे तक दोनों साथ रहे। इस दौरान उनमें संबंध बनाने को लेकर तकरार हुई और भालचंद ने उसे घोंटकर मार डाला। रविवार सुबह राहगीरों की नजर युवती के शव पर पड़ी तो गांव में सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद गांव के लोग वहां पहुचे तो उसकी पहचान हुई। 10 नवंबर को वह घर से शौच जाने की बात बताकर निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर परिवार के लोग उसे तलाश करने लगे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
 

12 नवंबर को युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। रविवार को उसकी लाश मिली। एसपी ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। जिनमें एक टीम एसओजी प्रभारी राजेश मिश्रा की, दूसरी सर्विलांस और तीसरी टीम सीओ कलवारी के नेतृत्व में बनाई गई थी। 

सोमवार तड़के एसओजी टीम ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के घुटने में जा लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। 

बाद में उसकी पहचान भलचंद के रूप हुई। इसकी पुलिस को तलाश थी। इस दौरान एक सिपाही दिलीप को भी चोट आई है। पकड़े गए आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा बरामद किया गया है। घटना के समय युवती अपने साथ दो मोबाइल ले गई थी। 

एक जिस पर उसकी भालचंद यादव से बात होती थी और दूसरा अपने पिता का। आरोपी ने मोबाइल मनोरमा नदी में फेंक दिया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने की वजह से कलवारी थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी और हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed