{"_id":"601248fc0a004006d211f0fa","slug":"girlfriend-jumped-in-ramgarh-tal-due-to-angry-with-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से नाराज होकर रामगढ़ताल में कूदी युवती, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से नाराज होकर रामगढ़ताल में कूदी युवती, जानिए फिर क्या हुआ
Thu, 28 Jan 2021 10:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के रामगढ़ताल स्थित जेट्टी पर प्रेमी से नाराज होकर एक युवती ताल में कूद गई। संयोग अच्छा था कि गोताखोर की मदद से युवती को समय रहते बचा लिया गया। युवती को पुलिस चौकी पर बैठाया गया, फिर परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों से बातचीत करने के बाद वह घर गई।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक और युवती रामगढ़ताल स्थित जेट्टी पर घूमने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों झगड़ते रहे। देखते ही देखते प्रेमी से नाराज होकर युवती ने ताल में छलांग लगा दी। यह देख प्रेमी व अन्य लोग सन्न रह गए।

दूसरा मौका जब गोताखोरों ने बचाई जान
युवती को ताल में कूदता देख थोड़ी दूर पर मौजूद गोताखोर आकाश यादव भी आनन-फानन ताल में कूद गया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना पर नौका विहार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को साथ ले गई। पुलिस के अनुसार, युवती शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर में किराए का कमरा लेकर रहती है।
यह पहला मौका नहीं है, जब गोताखोरों ने रामगढ़ताल के दामन पर दाग लगने से बचाया। इससे पहले स्पीड बोट से शिकारा की टक्कर हो गई थी। इससे शिकारा का संतुलन बिगड़ा और उसमें बैठे बच्चों सहित नौ लोगों की जान पर आफत आ गई। इस बीच रामगढ़ताल किनारे मौजूद गोताखोरों ने बहादुरी दिखाई और ताल में कूदकर सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसपर गोताखोरों को वाहवाही मिली थी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।