{"_id":"60bf970e8ebc3e8a631583f5","slug":"girl-reached-police-station-before-marriage-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी से चार दिन पहले थाने पहुंच गई लड़की, बोली- 'हमें प्रेमी के साथ रहना है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी से चार दिन पहले थाने पहुंच गई लड़की, बोली- 'हमें प्रेमी के साथ रहना है'
Tue, 08 Jun 2021 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:45 PM IST
सार
युवती प्रेमी से विवाह करने के लिए थाने पहुंची, परिजनों पर जबरदस्ती शादी करने का लगाया आरोप, पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है युवती, युवती के बालिग होने का प्रमाण मिलने पर पुलिस ने भेज दिया प्रेमी के साथ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 जून को एक युवती की शादी होनी है। माता-पिता शादी की तैयारी में जुटे थे, दूसरी तरफ युवती प्रेमी से शादी कराने के लिए थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
उसने माता-पिता पर जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाया। कहा कि उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है लेकिन परिजन तैयार नहीं हो रहे हैं। इसके बाद दिन भर थाने में पंचायत हुई। युवती के बालिग होने के चलते पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
इस गांव में माता-पिता की तरफ से बेटी की शादी तय की गई थी। 12 जून को बरात आनी थी। घर में कई दिनों से मंगलगीत भी हो रहा था। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। माता-पिता बेटी की शादी के लिए सामान जुटाने में लगे थे, ताकि बेटी की विदाई में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
इधर, आठ जून को युवती थाने पहुंच गई। माता-पिता पर जबरदस्ती शादी कराने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक सजातीय युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने युवती के माता-पिता को सूचना देकर थाने बुलवाया।
अपने शुभचिंतकों के साथ थाने पहुंचे युवती के माता-पिता ने घंटों उसे समझाने का प्रयास किया। साथ में आए लोगों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही शादी के लिए अड़ी रही। दिनभर चली पंचायत व मान मनौवल के बाद युवती की जिद के चलते पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।