फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl Molested on pretext of marriage case filed for getting pregnant

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर केस दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 05:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Aug 2023 05:40 PM IST
सार

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों की फोन पर बातचीत होनी शुरू हो गई और मिलने जुलने लगे। आरोप है कि युवती युवक से मिलने उसके गांव सराय गुलरिहा गई, जहां दोनों एक प्राइवेट रूम लेकर दिन भर साथ रहे व आरोपी युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl Molested on pretext of marriage case filed for getting pregnant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आरोपी युवक से संपर्क किए। युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके गांव में सराय गुलरिहा निवासी राज चौहान के बुआ का घर है। दो वर्ष से युवक अपने बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों की फोन पर बातचीत होनी शुरू हो गई और मिलने जुलने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक से मिलने उसके गांव सराय गुलरिहा गई, जहां दोनों एक प्राइवेट रूम लेकर दिन भर साथ रहे व आरोपी युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दो माह की गर्भवती होने बात युवक और उसके मां-पिता बताई तो परिजनों ने शादी से इनकार कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: RMRC की जांच में खुलासा: जेई के वायरस से परेशान तो थे ही, अब स्क्रब टाइफस का बैक्टीरिया भी चढ़ बैठा

पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने बृहस्पतिवार को राज चौहान, उसके पिता अजय और मां रिना देवी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed