फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl missing at gorakhpur

शौच के लिए घर से बाहर निकली युवती लापता, पोखरे के किनारे मिला चप्पल व शॉल

Fri, 03 Jan 2020 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
girl missing at gorakhpur
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की 21 साल की युवती घर से नित्यक्रिया को निकली और लापता हो गई। 31 दिसंबर की सुबह के बाद से उसके नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो शुक्रवार को थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। गांव के ही एक युवक पर आरोप भी लगाया है। उधर, गांव में गई पुलिस ने एक पोखरे के किनारे से चप्पल और शॉल बरामद कर लिया है, जिसकी शिनाख्त घरवालों ने की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की लड़की 31 दिसंबर को को सुबह 6 बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन तब से लौटी नहीं। दो घंटे बाद भी जब घर वापस नहीं आई तो परिजन खोजने के लिये गांव के बाहर गए और स्थानीय लोगों की मदद से आसपास खोजना शुरू किया। रिश्तेदारों के घर भी पता किया मगर कहीं पर भी युवती नहीं गई थी।
विज्ञापन


घरवालों को आशंका है कि गांव का ही एक युवक उसे कहीं गायब किया है और उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने आरोपित युवक से भी पूछताछ की है, वह घर पर ही मौजूद मिला है। थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, परिजनों के निशानदेही पर पूछताछ के लिये एक दो लोगों को बुलाया गया है, जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed