फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl held hostage and Group Misdeed in hookah bar in Gorakhpur

हुक्का-बार में दरिंदगी:किशोरी को बंधक बना तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, 31 दिसंबर से थी लापता, आपबीती सुन सब दंग

Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

किशोरी से पूछताछ के बाद पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे लेकर गए थे। वहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl held hostage and Group Misdeed in hookah bar in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली किशोरी को हुक्का बार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हुक्का बार व होटल फ्लाई इन के संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था, पकड़े जाने पर सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा बढ़ाते हुए जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके की रहने वाली महिला अपने 12 वर्षीय बेटी को लेकर किराये के मकान में रामगढ़ताल इलाके में रहती हैं। बेटी स्कूल आती जाती थी। 31 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब उसकी दो सहेलियां स्कूटी से आईं और फिर साथ लेकर चली गईं। इसके बाद किशोरी का कोई पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक वापस नहीं आने पर परेशान मां ने सहेलियों से पता किया, लेकिन वह कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद महिला रामगढ़ताल थाने पहुंच गई। किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन शुरू की गई और किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

किशोरी से पूछताछ के बाद पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे लेकर गए थे। वहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा झंगहा के जोलहाबारी गांव के मूल निवासी रविंद्र ओझा का बेटा है। जबकि, निखिल गौर देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव का निवासी है और वर्तमान में मोहद्दीपुर में रहता है। आदित्य शाहपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed