{"_id":"5fc630ad8ebc3e679f0ba983","slug":"girl-complained-on-police-for-help-after-love-marriage-by-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मिडिया के जरिए हुआ था प्यार, अब रिश्तो में पड़ा दरार तो यहां लगा रही न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मिडिया के जरिए हुआ था प्यार, अब रिश्तो में पड़ा दरार तो यहां लगा रही न्याय की गुहार
Tue, 01 Dec 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती को युवक से सोशल मिडिया के माध्यम से प्यार हुआ, दोनो ने शादी की, अब रिश्तो में दरार आ गई है। युवती अब दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हो गई है। बता दें कि सोमवार की रात उसने रोडवेज बस स्टेशन पर गुजारी। अब उसका दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। पुलिस से शिकायत के बाद भी बात नहीं बन सकी।
मंगलवार को बस स्टेशन परिसर में पीड़ित युवती अपनी दु.ख भरी कहानी सुनाई। उसने बताया कि कोलकता में पैतृक घर है। महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से सोशल मिडिया के माध्यम से नजदीकी बढ़ी। धीरे- धीरे आपसी रिश्ते मजबुत हुए तो युवक से शादी कर ली।

शादी के बाद युवक ने अपने साथ कुछ दिन दिल्ली में रखा। उसके बाद अपने घर लाया। कुछ दिन रिश्ते ठीक रहे लेकिन अचानक उसके व्यवहार में परिवर्तन आ गया। उसने मंगलसूत्र छीन लिया और मांग का सिंदुर भी मिटा दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने बिलखते हुए बताया कि युवक ने घर से धक्का मारकर बाहर निकालते हुए कहा कि तुम आजाद हो, कहीं भी जा सकती हो। युवक धमकी दे रहा है कि घर आने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता के मुताबिक युवक का किसी और से चक्कर चल रहा है, इस वजह से वह पिछा छूड़ाना चाह रहा है।
थानाध्यक्ष चौक अरूण कुमार दूबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला की पीड़िता युवक के साथ परिवार से अलग रहना चाहती है। इसी बात को लेकर अक्सर मारपीट होती रहती है। शिकायती पत्र मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।