फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl committed suicide due to one sided love in Gorakhpur

एकतरफा प्रेम का अंजाम: पहले टंकी पर चढ़ी किशोरी, फिर कर ली खुदकुशी

Tue, 20 Jun 2023 11:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी झंगहा।
संवाद न्यूज एजेंसी झंगहा। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 11:23 AM IST
सार

सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी काफी डिप्रेशन में थी। उसका इलाज चल रहा था। उसी डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Girl committed suicide due to one sided love in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में झंगहा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एकतरफा प्रेम में फंदे से लटक कर किशोरी ने जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीया किशोरी गांव के ही युवक से एकतरफा प्रेम करती थी। एक सप्ताह पूर्व वह पानी की टंकी पर चढ़ कर उससे शादी का दबाव बनाने लगी थी। पुलिस के समझाने पर नीचे नहीं उतरी। बाद में युवक के पहुंचने, उसके हाथ से पानी पिलाने और शादी का आश्वासन देने के बाद वह नीचे उतरी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अजीत, विनोद के बाद अब माफिया राकेश की बारी, चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी वह दो बार खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। इस बीच युवक बिना बताए मुंबई चला गया। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की भोर में कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी काफी डिप्रेशन में थी। उसका इलाज चल रहा था। उसी डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed