फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl committed suicide after dispute between friend and fiancee in Gorakhpur

यूपी: दोस्त और मंगेतर के बीच विवाद के बाद युवती ने कर ली थी आत्महत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव

Thu, 29 Jul 2021 08:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 08:28 AM IST
सार

मां की हत्या के आरोप के बाद पूर्व में छेड़खानी करने वाला दरोगा है हिरासत में। घरवालों ने नहीं दी तहरीर, मंगेतर को युवती पर हो गया था शक, गांव का दोस्त हिरासत में।

विज्ञापन
girl committed suicide after dispute between friend and fiancee in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के गहासाड़ में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को हासिल युवती की कॉल डिटेल से पता चला है कि उसकी गांव के ही एक युवक से गहरी दोस्ती थी। वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन


सोमवार को इसी बीच उसके मंगेतर का फोन आया था और फिर तीनों ने कॉल कांफ्रेंसिंग के जरिए आपस में तीन घंटे तक बात की थी। 

इसी दौरान युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। पुलिस की जांच में खुदकुशी के साक्ष्य मिले हैं, लेकिन उकसाने के आरोपों की जांच जारी है। उधर, पुलिस ने पूर्व में युवती के साथ छेड़खानी और उसके अपहरण के आरोपी दरोगा को हिरासत में रखा है। गांव के दोस्त को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक गीडा दिलीप दत्त मिश्रा ने बताया कि युवती के घर पुलिस कई बार गई लेकिन परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गहासाड़ निवासी सुषमा का सोमवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। तब उनकी मां ने पूर्व में छेड़खानी कर चुके दरोगा नरेंद्र चौधरी पर दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ी से आकर ट्रैक पर लेट गई थी सुषमा

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ही आरोपित दरोगा को भी हिरासत में ले लिया था। जांच के क्रम में युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पता चला कि गांव के ही एक युवक से दो साल से उसकी गहरी दोस्ती थी और दोनों फोन पर लंबी बातें करते थे। इसी बीच सुषमा की शादी बांसगांव के केनरा गांव निवासी एक युवक से तय हो गई थी। युवक नोएडा में नौकरी करता है। 

रविवार को मंगेतर ने सुषमा को फोन किया तो फोन व्यस्त मिला। उसने इस बारे में सुषमा से जानकारी ली तो उसने गांव के दोस्त का नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। तीनों के बीच कई बार बातचीत हुई और कांफ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत हुई। गीडा पुलिस ने मंगेतर से संपर्क किया तो उसने भी विवाद और बातचीत की पुष्टि की। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को घटना की सूचना देने वाले ट्रेन चालक ने अपने बयान में बताया है कि युवती झाड़ी की ओर से निकलकर अचानक ट्रेन के सामने लेट गई थी। ब्रेक लेने तक का मौका नहीं मिला। युवती के ट्रेन से कटने के बाद उसने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दे दी थी।

इंस्पेक्टर गीडा दिलीप दत्त मिश्रा ने बताया कि मृतक युवती, उसके दोस्त और मंगेतर के बीच मौत से पहले कई बार बातचीत हुई है। गांव का दोस्त हिरासत में है। पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed