{"_id":"5e21b30c8ebc3eec375ac952","slug":"girl-child-missing-in-district-hospital-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर से लापता हुई बच्ची, इलाज के लिए न्यू ओपीडी में आया था पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर से लापता हुई बच्ची, इलाज के लिए न्यू ओपीडी में आया था पिता
Fri, 17 Jan 2020 07:51 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भी बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। न्यू ओपीडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस को बच्ची का कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। पिता और पुलिस बच्ची की तलाश में जुटे हैं।
ग्राम बंगैता, पोस्ट भेउता बनकटा निवासी चौथी प्रसाद की 12 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से परेशान है। उसका इलाज जिला अस्पताल से चल रहा है। शुक्रवार को चौथी प्रसाद बेटी को दिखाने के लिए आए थे। जिला अस्पताल की न्यू ओपीडी में कमरा नंबर 49 में मनो चिकित्सक को दिखाया। परामर्श के बाद चौथी प्रसाद ने बेटी को वेटिंग हॉल में एक कुर्सी पर बैठाया और कहीं नहीं जाने की हिदायत देते हुए खुद दवा लेने के लिए चले गए। करीब दस मिनट बाद लौट कर आए तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी।
उन्होंने इधर उधर तलाश किया लेकिन बेटी कहीं नहीं मिली। इस पर 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंचे नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय ने बच्ची का हुलिया नोट किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची ने लाल रंग की स्वेटर पहन रखी है। एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि न्यू ओपीडी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, पुलिस लापता बच्ची की तलाश कर रही है।