{"_id":"61cdcf180be7ca0e313858b6","slug":"girl-absconded-with-family-with-jewelry-and-cash-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी का दिया झांसा, युवती परिवार संग जेवर-नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शादी का दिया झांसा, युवती परिवार संग जेवर-नकदी लेकर फरार
Thu, 30 Dec 2021 08:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:54 PM IST
सार
थानाध्यक्ष मधुप मिश्रा ने बताया कि फोन द्वारा मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला के झांसे में आकर शादी के लालच में युवक ने एक लाख रुपये, जेवर और कीमती सामान गंवा दिए। दरअसल, हरियाणा से बुधवार रात को युवक बरातियों के साथ शादी करने को पिपराइच पहुंचा, यहां आने पर देखा कि जिस युवती से उसकी शादी तय बताई गई थी वह घर में ताला बंद कर परिवार के साथ फरार है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरगोड़ा थाना क्षेत्र के मटिनझे गांव निवासी जितेंद्र चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छह माह पूर्व पिपराइच कस्बे के वार्ड छह निवासी मां-बेटी तथा एक अन्य महिला से फोन से शादी की बातचीत हुई। इन महिलाओं ने मेरी शादी कराने के लिए 28 दिसंबर को पिपराइच बुलाया।
विज्ञापन
घर पर शादी की कोई तैयारी न होने का कारण गरीबी बताया। विधिवत शादी के लिए 29 दिसंबर को शादी में खर्च के नाम पर एक लाख रुपये, जेवर, कपड़े आदि लिए। शाम को शादी के लिए आने को कहा। रात आठ बजे बरात महिला के घर पहुंची। यहां घर में ताला बंद था।
विज्ञापन
चर्चा है कि लड़की पहले से शादीशुदा है। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही पति आ धमका। भेद खुलने के डर से सभी फरार हो गए। थानाध्यक्ष मधुप मिश्रा ने बताया कि फोन द्वारा मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।