फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girder of under construction over bridge collapses in Gorakhpur, one dead

Gorakhpur News: निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का गर्डर गिरा, एसएसबी निरीक्षक की मौत- एक घायल

Thu, 07 Nov 2024 11:55 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

एसएसबी के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कोठारी बाइक से अपने जानने वाले मनय कुंडू के साथ इसी रास्ते से कहीं जा रहे थे। इसी बीच  नकहा ओवरब्रिज पर क्रेन से लोहे का गार्डर उठते समय लोहे की चेन टूट गई। बाइक सवार एसएसबी इंस्पेक्टर की दबकर मौत, जबकि पीछे बैठे बाइकसवार गंभीर रुप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Girder of under construction over bridge collapses in Gorakhpur, one dead
हादसे वाली जगह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9:40 बजे गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 05 स्पेशल के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक गंभीर हादसा हो गया। हाइड्रा क्रेन के माध्यम से लोहे का भारी गर्डर उठाते समय अचानक चेन टूटने से गर्डर नीचे गिर गया।

विज्ञापन



इस दुर्घटना में एसएसबी के निरीक्षक विजेंद्र सिंह कोठारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), जो एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर फर्टिलाइजर चिलुआताल गोरखपुर में नियुक्त थे, गर्डर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Girder of under construction over bridge collapses in Gorakhpur, one dead
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे मनय कुंडू को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी बचाव कार्य में तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed