फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA to build a 4 MLD CETP at a cost of Rs 57 crore

Gorakhpur News: गीडा में 57 करोड़ रुपये से बनेगा चार एमएलडी का सीईटीपी

Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
GIDA to build a 4 MLD CETP at a cost of Rs 57 crore
गोरखपुर। गीडा में बहुप्रतिक्षित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की उच्चस्तरीय बैठक में इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अपर मुख्य सचिव (एसीएस), नमामि गंगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में गीडा के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। अब केंद्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से मंजूरी के बाद गीडा में 57 करोड़ रुपये से चार एमएलडी का सीईटीपी बनेगा।
विज्ञापन

मंजूरी के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की अगली बैठक में अंतिम अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय मंजूरी मिलने के बाद गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) प्रशासन तुरंत निर्माण कार्य शुरू कर देगा। प्रस्तावित प्लांट की क्षमता चार मिलियन लीटर प्रतिदिन (चार एमएलडी) होगी और अनुमानित लागत 57 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

सीईटीपी का उद्देश्य गीडा क्षेत्र के उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल (एफ्लुएंट) का उपचार करना है, ताकि जल स्रोत और नदियों में प्रदूषण रोका जा सके और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो। परियोजना के संचालन और निगरानी के लिए जिला स्तर पर भी ढांचा तैयार किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) का गठन किया गया है, जो निर्माण से लेकर प्लांट संचालन तक परियोजना की पूरी देखरेख करेगा। इस संबंध में एसीईओ गीडा राम प्रकाश ने बताया कि केंद्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से मंजूरी के बाद सीईटीपी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed