फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA Plan to settle new Gorakhpur in rapti river, administration invited developers and promoters

राप्ती पार नया गोरखपुर बसाने की चल रही तैयारी, गीडा प्रशासन ने इन लोगों को किया आमंत्रित

Thu, 13 Feb 2020 12:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
GIDA Plan to settle new Gorakhpur in rapti river, administration invited developers and promoters
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
आने वाले कुछ समय में राप्ती नदी के पार एक ‘नया’ गोरखपुर बनने वाला है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) गोरखपुर से सटे क्षेत्र में एक नए गोरखपुर को बसाने की योजना बना रहा है। गीडा ने पहली बार प्राइवेट बिल्डरों, डेवलपरों और प्रमोटरों के माध्यम से ग्रुप हाउसिंग भूखंडों पर कॉलोनी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। बिल्डर यहां प्लाट के अलावा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग भी विकसित कर सकते हैं। इसके लिए बाकायदा विज्ञापन जारी किया गया है।
विज्ञापन


अब तक गीडा प्रशासन खुद ही आवासीय कॉलोनियां विकसित करता रहा है, लेकिन अब नोएडा के तर्ज पर बिल्डरों के जरिए सेक्टर 23 और सेक्टर पांच में गीडा ने आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना तैयार की है। ऐसे में राप्ती नदी के पार ठीक उसी तरह से गोरखपुर के विस्तार की योजना तैयार की गई है, जिस तरह से हैदराबाद से दूर सिकंदराबाद एक नया शहर बसाया गया। दरअसल जिस ढंग से गोरखपुर का चारों दिशाओं में विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन


उसे देखते हुए गीडा ने राप्ती नदी के पार आवासीय योजना की शुरुआत कर दी है। सेक्टर 23 में करीब 35 हजार वर्ग फीट में और सेक्टर पांच में करीब 20 हजार वर्ग फीट में कॉलोनी विकसित करने के लिए बिल्डरों से ग्रुप हाउसिंग के लिए टेंडर मांगा है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल का कहना है कि गीडा ने पहली बार इस तरह से प्राइवेट बिल्डरों को कॉलोनी विकसित करने के लिए आमंत्रित किया है। नोएडा में भी इसी तर्ज पर कॉलोनियों का विकास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गीडा क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों के लिए डेवलपर्स और बिल्डरों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। बिल्डरों पर बिल्डिंग बायलॉज के सारे नियम लागू होंगे।
संजीव रंजन, सीईओ, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed