फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA: Now all the work of allottees will be online

गीडा: अब आवंटियों के सभी कार्य होंगे ऑनलाइन

Sun, 19 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
GIDA: Now all the work of allottees will be online
उद्यमियों की सुविधा के लिए बनाया वेब पोर्टल, ट्रायल सफल
विज्ञापन


स्थापना दिवस की तैयारियां भी तेज, 50 से अधिक छोटे उद्यमियों का स्टॉल होगा निशुल्क

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा कार्यालय के सभी कार्य अब ऑनलाइन होंगे। इसके लिए गीडा सेवा पोर्टल बनाया गया है, जिसका शनिवार को सफल ट्रायल किया गया। 25 नवंबर से इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद प्लॉट आवंटन से लगायत शुल्क से संबंधित अन्य सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। इसके अलावा शिकायतें भी ऑनलाइन दर्ज होंगी। बाद में कई तरह के पंजीकरण व प्रमाण पत्र भी इसी पोर्टल के माध्यम से मिलेंगे, जिससे उद्यमियों को गीडा कार्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की तरफ से उद्योगों की स्थापना के लिए लगातार प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। लेकिन इसके लिए शुल्क जमा करने समेत अन्य कार्याें के लिए उद्यमियों को बार-बार गीडा और बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता है। इसको लेकर कर्मचारियों पर आरोप भी लगते रहे हैं। इससे निजात के लिए सीईओ अनुज मलिक की पहल पर गीडा प्रशासन ने एक वेब पोर्टल बनाया है।
विज्ञापन

शनिवार को इस पोर्टल का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब इसे अनौपचारिक रूप से 25 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन कराया जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर से गीडा में प्लाॅट आवंटन से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे उद्यमियों को मिलेगा निशुल्क स्टाल
गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस पर 30 नवंबर को लगने वाले 250 स्टॉलों में से 150 स्टाॅल गीडा की तरफ से लगाया जाएगा। जबकि 100 स्टॉल उद्योग विभाग की तरफ से लगाए जाएंगे। पहले इन स्टॉल के लिए शुल्क निर्धारित था। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के अध्यक्ष आरएन सिंह ने गीडा की सीईओ से शुल्क हटाने की मांग की थी। शनिवार को चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों और सीईओ के बीच बैठक में तय हुआ कि छोटे उद्यमियों के लिए 50 स्टॉल निशुल्क रखे जाएंगे। शेष स्टॉल के लिए शुल्क लिया जाएगा। आरएन सिंह ने बताया कि 10,000 वर्ग मीटर से 40,000 वर्ग मीटर तक के भूखंड आवंटी को प्रति स्टाॅल 50,000 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed