फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gida got target of investment of 40 thousand crores in GIS 2023

Gorakhpur: गीडा को मिला जीआईएस 2023 में 40 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, CM ने बनाया निवेश का माहौल

Fri, 02 Dec 2022 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 11:17 AM IST
सार

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि निवेश के लिए उद्यमियों से संवाद किया जा रहा है। जीआईएस में होने वाले निवेश में गोरखपुर के उद्यमियों की भी अच्छी भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन
Gida got target of investment of 40 thousand crores in GIS 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को फरवरी 2023 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में 40 हजार करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य मिला है। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिलाया जा रहा है।   

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गीडा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईएस के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में माहौल बनाने का प्रयास किया है। गत बुधवार को हुए इस समारोह में उन्होंने रोजगार सृजन करने वाले करोड़ों रुपये के निवेश व विकास परियोजनाओं की सौगात देकर उद्यमियों में विकास की डोर को और मजबूत किया है।   
विज्ञापन


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर देश-दुनिया के निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही सरकार का ध्यान प्रदेश के निवेशकों को भी उत्साहित करने पर है।  खुद मुख्यमंत्री लगातार गोरखपुर समेत पूर्वांचल के स्थानीय उद्यमियों से यह आह्वान कर रहे हैं कि वे जीआईएस-2023 में भागीदारी करते हुए और अधिक निवेश को आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने 504 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं को गति देने के साथ ही 1200 करोड़ रुपये के भावी निवेश की परियोजनाओं के लिए 2.42 लाख वर्गमीटर से अधिक भूमि के आवंटनपत्र भी वितरित किए। इन परियोजनाओं में वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठित कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेस की तरफ से 1071 करोड़ रुपये तथा सेंट्रल वेयरहाउसिंग की तरफ से 40 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावित हैं।

गीडा में बहुउद्देश्यीय प्लास्टिक पार्क और रेडीमेड गारमेंट की फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने करीब 172 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग खोला है। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे प्लास्टिक पार्क में 92 तथा करीब 34 करोड़ रुपये की लागत वाली फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में 80 इकाइयां लग सकेंगी।

निवेश और इसके जरिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को लेकर सीएम ने अफसरों को हिदायत भी दी है कि जिले स्तर पर प्रतिमाह और मंडल स्तर पर हर तीन माह में बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इसी क्रम में गीडा को भी उद्यमियों से जीआईएस 2023 में ज्यादा से ज्यादा निवेश का लक्ष्य मिला है।


गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि निवेश के लिए उद्यमियों से संवाद किया जा रहा है। जीआईएस में होने वाले निवेश में गोरखपुर के उद्यमियों की भी अच्छी भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed