फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA expanding from Sahjanwan to Dhuriyapar

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: सहजनवां से धुरियापार तक हो रहा गीडा का विस्तार, स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार

Tue, 19 Sep 2023 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 12 फरवरी के बीच यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से अकेले गोरखपुर को करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर एक करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
GIDA expanding from Sahjanwan to Dhuriyapar
गीडा सेक्टर -26 में तत्वा प्लास्टिकस पाइप्स प्राईवेट लिमिटेड का उद्घाटन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीडा का व्यापक विस्तार हो रहा है। सरकार इसे सहजनवां से धुरियापार तक ले जा रही है। वह सोमवार को गीडा में तत्वा फैक्टरी के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अकेले धुरियापार में पांच हजार एकड़ से अधिक में उद्योग लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और नौकरी मिल सकेगी। युवकों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विकास का जो सकारात्मक माहौल उत्तर प्रदेश और गोरखपुर के अंदर बना है, उसका लाभ यहां के लोगों को प्राप्त होगा।
विज्ञापन


स्वागत संबोधन सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने दिया। इस अवसर पर मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, डॉ विमलेश पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सीईओ गीडा पवन कुमार अग्रवाल, अनुज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गीडा फैक्टरियों की जरूरत के अनुसार शुरू करें रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 12 फरवरी के बीच यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से अकेले गोरखपुर को करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर एक करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार मिलने की संभावना है। उद्योग लगेंगे तो भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। गीडा प्रशासन स्किल डेवलपमेंट के लिए सेंटर खोलकर स्थानीय उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार कोर्स चलाएं, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं का यहां के उद्योगों में समायोजन हो सके।



 

कर्मियों को देनी होंगी बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं हों, इसके लिए गीडा प्रशासन ने सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट जैसे तमाम कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है। औद्योगिक परिक्षेत्र इस प्रकार के होने चाहिए जो न केवल उद्योग लगाने के लिए बल्कि वहां कार्य करने वाले हर तबके के कार्मिकों को क्वालिटी आफ लाइफ के अनुसार बेहतरीन माहौल दे सके।


 

जल जीवन मिशन को पाइप आपूर्ति करेगी तत्वा प्लास्टिक

गीडा सेक्टर 26 में लगे मेसर्स तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की नवनिर्मित फैक्टरी का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने इसका निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया को देखा। मुख्यमंत्री ने तत्व प्लास्टिक के प्रबंध निदेशक गगन गोयल को बधाई देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए यहां से पाइप की सप्लाई होना सुखद है।

 

लगेंगे 102 उद्योग, 900 करोड़ का होगा निवेश

गीडा सेक्टर 26 में आयोजित समारोह में सीएम योगी की मौजूदगी में 97 निवेशकों/उद्यमियों को 102 भूखंडों का आवंटन पत्र वितरित किया गया। 14 निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र मुख्यमंत्री के हाथों से प्राप्त हुआ। इन 102 भूखंडों पर अलग अलग यूनिट लगने से करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश होगा और निवेश के धरातल पर उतरने से करीब 4500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed