फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gida entrepreneurs of Gorakhpur upset due to power cut

समस्या: बिजली कटौती से परेशान हैं गीडा के उद्यमी, कहा- आपूर्ति ठप रहने से उत्पादन के साथ होता है आर्थिक नुकसान

Tue, 21 Sep 2021 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 03:06 PM IST
सार

गीडा औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है। इसके बाद भी गीडा की फैक्ट्रियों की बिजली बार-बार कटती है।

विज्ञापन
Gida entrepreneurs of Gorakhpur upset due to power cut
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गीडा के उद्यमी काफी समय से बिजली कटौती से परेशान हैं। इसकी वजह से न सिर्फ उनका उत्पादन प्रभावित होता है बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। बिजली विभाग का रवैया उन्हें और दुखी कर रहा है क्योंकि जब उद्यमी अपनी परेशानी बिजली विभाग के अधिकारियों को बताते हैं तो अधिकारी उन्हें जेनरेटर लगाने का सुझाव देने लगते हैं। ऐसे में उद्यमियों का कहना है कि अगर यही करना होता तो गीडा में आकर उद्योग क्यों लगाते।
विज्ञापन


दरअसल गीडा औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है। इसके बाद भी गीडा की फैक्ट्रियों की बिजली बार-बार कटती है। इस संबंध में कई बाद बिजली विभाग से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उद्यमी लगातार समस्याएं झेल रहे हैं।
विज्ञापन


फेथफुल कमर्शियल लिमिटेड के सुमित रुंगटा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से हमें शासन प्रशासन की ओर से कई सुविधाएं मिली हुई हैं। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति इनमें से एक है। इसके बावजूद हम बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ हम लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है बल्कि आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। मेरी फैक्ट्री की मशीन फ़ूड ग्रेड हेक्सगेन से चलती है। बिजली जाने पर दुबारा मशीन शुरू होने में हेक्सगेन का फ्लो रुक जाता है और दुबारा साइकल में आने में काफी नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बंसल इंडस्ट्रीज के राहुल बंसल ने बताया कि हमारी सोया बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। सोया बड़ी एस्ट्रोजन प्रोसेस से तैयार होती है। इस प्रोसेस के दौरान यदि एक सेकेंड के लिए भी बिजली बाधित हो जाए तो यूनिट को दो घंटों का नुक़सान होता है क्योंकि ये हाई प्रेशर मशीन है। एक सेकंड के लिए भी बिजली कट जाने से सारा का सारा कच्चा माल डाई पर आकर जम जाता है और जब तक बिजली दोबारा चालू न हो तब तक मशीन को खोला भी नहीं जा सकता है। मशीन को दोबारा खोलने बांधने में एक डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। अत: एक सेकेंड की बिजली कटौती भी हमारी यूनिट को दो घंटे का नुक़सान कर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed