फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA allotted land to PepsiCo on fast track basis

Gorakhpur: पेप्सिको को फास्ट ट्रैक आधार पर गीडा ने आवंटित की जमीन, जमा किए गए 83.51 करोड़ रुपये

Fri, 23 Sep 2022 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए गीडा सदैव तत्पर है। कंपनी को दो दिन के भीतर जमीन आवंटित कर दी गई है। यह बड़ी कंपनी है और एक बड़ा निवेश कर रही है, जिससे डेढ़ हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
GIDA allotted land to PepsiCo on fast track basis
पेप्सिको - फोटो : PTI

विस्तार

पेप्सिको को बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से फास्ट ट्रैक के आधार पर 43.81 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई। पेप्सिको की बॉटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने इस जमीन के एवज में 83.51 करोड़ रुपये की राशि जमा भी कर दी है। कंपनी की ओर से 1071 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे करीब 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


पेप्सिको के बाटलिंग प्लांट के लिए वरुण बेवरेज की ओर से मांगी गई 60 एकड़ जमीन में से गीडा ने 43.81 एकड़ जमीन आवंटित कर दी। इंवेस्ट यूपी से निर्देश मिलने के बाद इस जमीन के लिए 20 सितंबर को ही पैसा जमा करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा था। कंपनी ने 21 सितंबर को जमीन का पैसा जमा कर दिया और 22 तारीख को गीडा ने आवंटन पत्र जारी कर दिया। गीडा में जमा की गई कंपनी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सुपर मेगा इंवेस्टमेंट की श्रेणी में आती है। कंपनी की ओर से प्लांट का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में पेप्सिको का आठवां प्लांट
संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर वरुण बेवरेजेस लिमिटेड पेप्सिको की दूसरी सबसे बड़ी बाटलिंग कंपनी है। कंपनी के पास 36 प्लांट हैं। पूरे देश में पेप्सिको ब्रांड के बिक्री एवं वितरण का अधिकार इसी कंपनी के पास है। कंपनी उत्तर प्रदेश में अब तक सात प्लांट लगा चुकी है। गीडा में आठवां प्लांट होगा। कंपनी को डेयरी एवं आइसक्रीम के उत्पादन के लिए जल्द ही और भूमि दी जाएगी। गीडा में स्थापित होने वाले प्लांट में कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक, बेवरेज बेस्ड सीरप, पैकेज्ड पानी, जूस, दूध के पेय पदार्थ, डेयरी प्रोडक्ट एवं बोतल तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए गीडा सदैव तत्पर है। कंपनी को दो दिन के भीतर जमीन आवंटित कर दी गई है। यह बड़ी कंपनी है और एक बड़ा निवेश कर रही है, जिससे डेढ़ हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उम्मीद है कि जल्द ही प्लांट की स्थापना का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed