फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Genome sequencing even after coming back positive from antigen kit

खतरा: एंटीजन किट से पॉजिटिव आने पर भी लिया जाएगा जीनोम सीक्वेसिंग, नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला

Wed, 01 Dec 2021 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 01:28 PM IST
सार

नेपाल से लौटे सिद्धार्थनगर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए फैसला लिया गया। सीएमओ ने सिद्धार्थनगर जिले को सूचना भेजी।

विज्ञापन
Genome sequencing even after coming back positive from antigen kit
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि एंटीजन से पॉजिटिव आने वाले लोगों का भी जीनोम सीक्वेसिंग के लिए सैंपल लिया जाएगा। इस वजह से नेपाल से लौटे सिद्धार्थनगर के युवक का जीनोम सीक्वेसिंग के तहत सैंपल लेने का फैसला लिया गया है। इसकी जानकारी भी सीएमओ ने सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन को दे दी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सिद्धार्थनगर का जो युवक कोरोना पॉजिटिव आया है, उसका नाम और पता सिद्धार्थनगर प्रशासन को देते हुए लखनऊ भी सूचना दे दी गई है। उसकी स्थिति में सुधार है। जीनोम सीक्वेसिंग के लिए उसका सैंपल भी लिया जाएगा, जिसे जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि संक्रमित युवक सिद्धार्थनगर के बांसी का रहने वाला है। वह अपनी दो बहनों के साथ रविवार की रात में जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा था। उसे खून की उल्टी और दस्त हो रहा था। डॉक्टरों की टीम ने एहतियात बरतते हुए उसे भर्ती करने से पहले कोविड जांच सेंटर में एंटीजन किट से जांच कराई। साथ ही उनकी बहनों की भी जांच की गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच युवक को परिजन घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्वास्थ्यकर्मियों की भी होगी नए सिरे से कोरोना जांच

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कोविड जांच कराई जाएगी, जिससे की समय रहते ही संक्रमण का पता चल सके। बताया कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के अलावा अन्य विभागों में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सचल टीमें बनाईं गईं हैं।

पहले आरटीपीसीआर से पॉजिटिव आने पर लिया जाता था सैंपल
पहली और दूसरी लहर में एंटीजन जांच से पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए सैंपल नहीं लिए जाते थे, लेकिन नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए विभाग ने फैसला लिया है कि एंटीजन किट से पॉजिटिव आने वाले संक्रमितों का भी सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed