फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   General Ward Patients of BRD Medical College may have corona Test in Gorakhpur

BRD मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों की हो सकती है कोरोना जांच, ये है बड़ी वजह

Wed, 01 Apr 2020 01:05 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Apr 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
General Ward Patients of BRD Medical College may have corona Test in Gorakhpur
सांकेतिक चित्र

बस्ती के जिस युवक में मरने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह युवक पहले रविवार की रात जनरल वार्ड में भर्ती हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे बाद में आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद बाद ट्रामा सेंटर में भी ले जाया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


अंत समय में जब डॉक्टरों को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका लगी तो लापरवाही में बिना पीपीई किट के ही उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन यह जानने में जुटा है कि उस दौरान युवक के अगल बगल कौन-कौन मरीज जनरल वार्ड में, ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। ऐसे लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह देने के साथ मेडिकल कॉलेज प्रशासन उनकी जांच करा सकता है।

युवक की मौत के बाद यहां किया गया सैनिटाइजेशन

युवक की मौत के बाद जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई कि युवक में कोरोना के संक्रमण मिले हैं, तो मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जनरल वार्ड, आईसीयू वार्ड, टामा सेंटर वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद जब मंगलवार की रात एंबुलेंस मिली तो उसे भी सैनिटाइज कराया गया है।

बस्ती में ये इलाका है पूरी तरह है सील
बस्ती के जिस युवक की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। वह बस्ती के शहर के शिवनगर तुरकहिया का रहने वाला था। बस्ती जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद एक-एक लोगों की जांच की जाएगी। मोहल्ले के जांच से पहले पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग आइसोलेट कराने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed