{"_id":"6038a3f0176c50517b4c6f5e","slug":"general-ticket-booking-will-be-done-from-uts-mobile-application","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे जनरल टिकट बनाकर कर सकते हैं सफर, यहां जानें बुकिंग का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे जनरल टिकट बनाकर कर सकते हैं सफर, यहां जानें बुकिंग का तरीका
Fri, 26 Feb 2021 01:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की घोषणा के बाद रेलवे ने अब मोबाइल एप से जनरल टिकट बनाने की सुविधा फिर से शुरू कर दी है। अब यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम) मोबाइल एप से भी जनरल टिकट बना सकते हैं। इस सुविधा से यात्रियों को टिकट लेने के लिए काउंटर पर लंबी कतार में नहीं लगना होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे में पैसेंजर ट्रेनों को एक मार्च से चलाने की योजना है। गोरखपुर से आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। नए नियम के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनें अब एक्सप्रेस बनाकर चलाई जाएंगी। इनका किराया एक्सप्रेस ट्रेनों के जितना लगेगा। टिकट को लेकर भीड़ न जुटे, इसके मद्देनजर यूटीएस मोबाइल एप की सुविधा शुरू कर दी गई है। कोरोना के चलते इस सुविधा को बंद कर दिया गया था। अब यात्री घर बैठे मोबाइल से टिकट बनाकर सफर कर सकते हैं।
एक पीएनआर पर अधिकतम चार टिकट बुक होंगे
यूटीएस एप के जरिए आप रेलवे स्टेशन से पांच किमी दायरे में टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें भी यात्रियों को पीएनआर नंबर दिया जाएगा। एक पीएनआर पर अधिकतम चार टिकट बुक हो सकते हैं। टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पे-वालेट आदि से कर सकते हैं।

सफर में बुक नहीं होगा टिकट
रेलवे लाइन से कम से कम 20 मीटर दूर रहते हुए, अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यानी ऐसा नहीं होगा कि आप बिना टिकट यात्रा करें और टीटी को देखते ही टिकट बुक कर लें। इसके लिए रेलवे ने जियो फेंसिंग की हुई है, ताकि लोग इस सुविधा का दुरुपयोग ना करें।
टिकट बुकिंग का तरीका
टिकट बुकिंग का तरीका
- गूगल प्लेस्टोर से यूटीएस एप को डाउनलोड करें।
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को ओके कर दें।
- रजिस्टर करने पर एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।
- इसके बाद ओटीपी डालकर साइन अप कर सकते हैं।
- आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- इसके बाद यूटीएस लॉग इन कर टिकट बुक कर सकते हैं।