फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gender sensitization will be established in DDU

गोरखपुर विश्वविद्यालय: डीडीयू में स्थापित होगा जेंडर सेंसटाइजेशन सेल, कार्य परिषद से मिली स्वीकृति

Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेंडर सेंसटाइजेशन सेल की स्थापना की गई है। यह सेल लिंग आधारित भेदभाव और उत्पीड़न से संबंधित नीतियों और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की जानकारी विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करेगा।

विज्ञापन
Gender sensitization will be established in DDU
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लैंगिक भेदभाव, उत्पीड़न और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित और सहज वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय ने जेंडर सेंसटाइजेशन सेल की स्थापना का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने सहमति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


जेंडर सेंसटाइजेशन सेल लिंग आधारित भेदभाव और उत्पीड़न से संबंधित नीतियों और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की जानकारी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करेगा। इस सेल की कार्यप्रणाली की नियमित तौर पर समीक्षा भी की जाएगी। कुलपति द्वारा नामित शिक्षक इस सेल का अध्यक्ष होगा।
विज्ञापन


 

ये कार्य करेगा जेंडर सेंसटाइजेशन सेल
यह सेल लैंगिक मुद्दों के बारे में जागरूकता के लिए शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यशालाएं, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह सेल लिंग आधारित भेदभाव और उत्पीड़न को रोकने के लिए रणनीतियां विकसित करेगा। साथ ही ऐसे मामलों में गोपनीय रिपोर्टिंग और त्वरित हस्तक्षेप के लिए एक तंत्र भी स्थापित करेगा। यह सेल लिंग-आधारित भेदभाव से पीड़ितों को परामर्श देगा एवं लैंगिक समानता और यौन उत्पीड़न की रोकथाम के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नीतियां निर्धारित करेगा।

 

ऐसी होगी सेल की संरचना
इस सेल का अध्यक्ष कुलपति द्वारा नामित विश्वविद्यालय का शिक्षक होगा जो सेल के सुचारू रूप से संचालन और लैंगिक नीतियों के कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी होगा। साथ ही छह अन्य सदस्य भी होंगे, जो अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला और गैर शैक्षणिक वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेंडर सेंसटाइजेशन सेल की स्थापना की गई है। यह सेल लिंग आधारित भेदभाव और उत्पीड़न से संबंधित नीतियों और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की जानकारी विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed