फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Geeta Vatika Devotees played Holi from Dadhikich

गोरखपुर: श्रद्धालुओं ने खेली दधिकीच से होली, राधे-राधे नाम संकीर्तन से गूंजी गीता वाटिका

Mon, 25 Sep 2023 03:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 25 Sep 2023 03:07 PM IST
सार

स्वामी श्रीरामजी शर्मा कुंजबिहारी शर्मा की रासमंडली ने मंडली की ओर से प्रिया-प्रियतम के नित्य रासविहार, मयूर-नृत्य व डांडिया-नृत्य के बाद जोगिन लीला के दर्शन कराए गए। लीला के मंचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने राधाजी के दर्शन करने के लिए जोगिन का रूप धारण किया।

विज्ञापन
Geeta Vatika Devotees played Holi from Dadhikich
गोरखपुर में राधा अष्टमी मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गीता वाटिका में रविवार को श्री राधा प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत दधिकर्दमोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने घंटा-घड़ियाल की ध्वनि सहित राधे-राधे नाम संकीर्तन किया। दही, हल्दी, सुगंधित द्रव्य, कपूर आदि मिश्रित करके दधिकीच तैयार किया गया। उसी को एक-दूसरे के ऊपर उड़ेलकर होली खेली गई। इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे से श्रीराधा कृष्ण साधना मंदिर में पद गायन और मधुर नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। बधाई के अनेक पद गाए गए।
विज्ञापन


बज रही गांव रावल में आज मंगल बधाई है, राधा जाई आनंद लाई नाचो रे नाचो सब ग्वाल। दधि-माखन की नदी बहाओ, आज सबै हो गये निहाल गाते हुए रासमंडली के स्वरूपों ने डांडिया नृत्य किया। टेप से भाईजी की वाणी का श्रवण कराया गया। इसके बाद आरती हुई । भक्तजनों ने प्रसीद में नमामि ते पदाब्ज भक्ति देहि मे का गायन करते हुए पावन समाधि की परिक्रमा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनुराग डालमिया, अरुणा डालमिया, उमेश कुमार सिंहानिया, रसेन्दु फोगला, हरिकृष्ण दुजारी, कविता डालमिया, गौतम डालमिया, राजकुमार थरड, रमेश कुमार थरड, सौभाग्यनिधि, प्रमोद मातनहेलिया, डॉ. चन्द्रेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रासलीला ने किया मुग्ध
स्वामी श्रीरामजी शर्मा कुंजबिहारी शर्मा की रासमंडली ने मंडली की ओर से प्रिया-प्रियतम के नित्य रासविहार, मयूर-नृत्य व डांडिया-नृत्य के बाद जोगिन लीला के दर्शन कराए गए। लीला के मंचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने राधाजी के दर्शन करने के लिए जोगिन का रूप धारण किया। अद्भुत लीला को देखकर भक्त आनंदित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed