फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA will set up Integrated Waste Management City in 100 acres

Gorakhpur: कूड़ा प्रबंधन के लिए 100 एकड़ में अगल शहर बसाएगा जीडीए, पीपीपी मोड पर होगी तैयार

Fri, 18 Nov 2022 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक इंट्रीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी एक गेटेड टाउनशिप होगी, जिसमें आवासीय कॉलोनी, सड़क, शौचालय, बिजली, पेयजल, सीवर, बच्चों के लिए विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मार्केट, बैंक शाखा, एटीएम और पार्क की सुविधा होगी। जीडीए इसे सीएसआर फंड से विकसित कर मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
GDA will set up Integrated Waste Management City in 100 acres
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) गोरखपुर में 100 एकड़ में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी विकसित करने की तैयारी में है। यहां शहर से लेकर नगर पंचायतों तक का कूड़ा और अवशिष्टों का प्रबंधन होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण में तो मदद मिलेगी ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसे पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से जमीन मुहैया कराने के साथ ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित की है।  इच्छुक फर्मों को आवेदन करने के लिए 22 नवंबर तक का मौका दिया गया।

विज्ञापन


प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक कूड़ा एवं अपशिष्ट प्रबंधन वाली फर्मों को पीपीपी मोड पर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए निशुल्क जमीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी प्रकार के कचरा को इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम और नगर पंचायतों की होगी।  
विज्ञापन


इस तरह के कचरों का होगा निस्तारण
 इंट्रीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी में वेट वेस्ट (गीला कचरा), ड्राई वेस्ट (सूखा कचरा), सी एंड डी वेस्ट (मलबा), हार्टीकल्चर वेस्ट, सेनेटरी वेस्ट, ई- वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट, स्ट्रीट स्वीपिंग वेस्ट एण्ड ड्रेन शिल्ट, कार-टायर वेस्ट और घरेलू कचरे का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए अलग- अलग कंपनियों को अपनी यूनिट लगाने के लिए प्राधिकरण जगह देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह है वेस्ट मैनेजमेंट सिटी की खासियत

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक इंट्रीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी एक गेटेड टाउनशिप होगी, जिसमें आवासीय कॉलोनी, सड़क, शौचालय, बिजली, पेयजल, सीवर, बच्चों के लिए विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मार्केट, बैंक शाखा, एटीएम और पार्क की सुविधा होगी। जीडीए इसे सीएसआर फंड से विकसित कर मुहैया कराएगा। यहां काम करने वालों को किराए पर कॉलोनी में आवासीय सुविधाएं भी मिलेंगी।  प्रोसेसिंग यूनिट का खर्च कंपनियों को ही उठाना पड़ेगा। इससे होने वाली आय से कुछ राशि समझौते के मुताबिक जीडीए को भी देनी होगी। यहां निस्तारित होने वाले कचरे से बायो गैस, खाद समेत अन्य तरह के उत्पाद बनाए जाएंगे।

जीडीए महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इंट्रीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी के जरिए कचरा प्रबंधन से न केवल पर्यावरण को बचाया जा सकेगा, बल्कि लोगों को रोजगार का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed