{"_id":"650609b2ced5189229025234","slug":"gda-will-issue-notice-to-the-occupants-to-remove-encroachment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-307617-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए कब्जेदारों को नोटिस जारी करेगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए कब्जेदारों को नोटिस जारी करेगा जीडीए
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष ने लिया योजनाओं का जायजा, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना और स्पोर्ट्स सिटी की जमीनों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। जीडीए की ओर से इसका सर्वे कराकर अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने अधिकारियों संग योजनाओं में अधिग्रहित जमीनों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी अवैध कब्जेदारों और निर्माणकर्ताओं को नोटिस दें। साथ ही नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराकर भूमि को मुक्त कराएं।
जीडीए उपाध्यक्ष ने राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना, पत्रकारपुरम आवासीय योजना, पत्रकारपुरम विस्तार आवासीय योजना और प्रस्तावित राप्तीनगर विस्तार एक्सटेंशन व स्पोर्ट्स सिटी में पहुंचकर जानकारी ली। सचिव यूपी सिंह ने उपाध्यक्ष को बताया कि कुछ जमीनों का अधिग्रहण नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर अतिक्रमण है। इस पर तहसीलदार को अराजीवार सर्वे करते हुए अवैध कब्जों और न्यायालय में विचाराधीन अर्जन संबंध प्रकरणों को सजरा पर अंकित कर वर्तमान मुकदमों की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश उपाध्यक्ष ने दिए।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारपुरम आवासीय योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में रहने वाले लोगों से बातचीत की। लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने राप्तीनगर विस्तार, पत्रकारपुरम व पत्रकारपुरम विस्तार आवासीय योजना के कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता एके तायल, कुलदीप श्रीवास्तव व अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।