फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA will get development work done with Rs 13 crore, will build roads and drains

Gorakhpur News: जीडीए 13 करोड़ से कराएगा विकास कार्य, बनवाएगा सड़क और नाली

Thu, 01 Feb 2024 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Feb 2024 10:10 AM IST
सार

 जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि 31 दिसंबर तक क्षेत्रीय एवं नगरीय अवस्थापना निधि में लगभग 12 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। जनवरी महीने में होने वाली संभावित आय को देखते हुए विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 15 कार्यों पर 13 करोड़ एक लाख 19 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
GDA will get development work done with Rs 13 crore, will build roads and drains
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) महानगर में 13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं नाली बनवाएगा। यह धनराशि अवस्थापना निधि से खर्च की जाएगी। 29 जनवरी को संपन्न समिति की बैठक में रखे गए 15 कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति भी मिल चुकी है।

विज्ञापन


बैठक में जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि 31 दिसंबर तक क्षेत्रीय एवं नगरीय अवस्थापना निधि में लगभग 12 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। जनवरी महीने में होने वाली संभावित आय को देखते हुए विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 15 कार्यों पर 13 करोड़ एक लाख 19 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, सदस्य जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह, जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह व डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कराए जाएंगे कार्य
वार्ड संख्या एक महादेव झारखंडी के महादेवपुरम कालोनी में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली, वार्ड संख्या 27 जटेपुर में आरसीसी नाली एवं सड़क निर्माण, वार्ड संख्या 15 हनुमंत नगर में आरसीसी नाली एवं सड़क, वार्ड संख्या 56 रघुपति सहाय फिराकनगर में आरसीसी नाली व सड़क, वार्ड संख्या 35 जंगल सालिकग्राम में आरसीसी नाली व सड़क, वार्ड संख्या 23 जंगल तुलसीराम में आरसीसी नाली व सड़क, वार्ड संख्या 19 गोपालपुर में आरसीसी नाली व सड़क, वार्ड संख्या 68 महर्षि दधीचिनगर के मोहनलालपुर में आरसीसी नाली व सड़क, वार्ड संख्या तीन रानीडीहा के खोराबार में आरसीसी नाली व सड़क, वार्ड संख्या 14 राजेंद्र प्रसाद नगर में सीसी सड़क व साइड पटरी, वार्ड संख्या 35 गिरधरगंज में, वार्ड संख्या 67 मोहद्दीपुर आदि स्थानों पर आरसीसी नाली व सड़क का निर्माण।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed