{"_id":"5e4a40a38ebc3ee5be4c9182","slug":"gda-sent-proposal-for-near-air-force-station-reduce-no-construction-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के पांच हजार मकान होंगे वैध, जीडीए ने शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के पांच हजार मकान होंगे वैध, जीडीए ने शासन को भेजा प्रस्ताव
Mon, 17 Feb 2020 12:58 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बोर्ड से एयरफोर्स स्टेशन के पास नो कंस्ट्रक्शन जोन घटाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन की अनुमति मिलने के बाद एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के करीब पांच हजार मकान जल्द वैध हो सकेंगे। साथ ही इस क्षेत्र में मानचित्र भी स्वीकृत होने लगेंगे। लोग अपनी जमीन पर मकान बनवा सकेंगे।
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के 900 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध है। जिसकी वजह से नंदानगर, सैनिक विहार, सैनिक कुंज आदि मोहल्लों में इस दायरे में जमीन खरीदने वाले लोगों को मकान बनाने की अनुमति नहीं मिली है। इस क्षेत्र में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा 900 मीटर से घटाकर 100 मीटर करने का प्रस्ताव है। बीते 22 जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा घटाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि बोर्ड की बैठक की कार्यवृत्ति के साथ अब शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इस क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत हो सकेंगे।