फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA sealed illegal flour mill in Khoonipur, Gorakhpur, neighbor had complained

अवैध चक्की पर जीडीए की कार्रवाई: आटा चक्की के शोर से परेशान था पड़ोसी, की शिकायत- जांच कर मशीन सील

Sat, 08 Feb 2025 12:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 12:14 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, सहायक अभियंता अजय कुमार पांडेय, राज बहादुर सिंह, संजीव कुमार तिवारी, अवर अभियंता सुनील शर्मा, रोहित पाठक, शोभित कन्नौजिया, दीपक गुप्ता एवं प्रवर्तन स्टाॅफ पहुंचा और जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आटा चक्की को सील कर दिया।

विज्ञापन
GDA sealed illegal flour mill in Khoonipur, Gorakhpur, neighbor had complained
जीडीए ने आटा चक्की सील की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के खूनीपुर मोहल्ले में संचालित एक आटा चक्की मशीन और उसके लिए बनाए गए कमरे को सील कर दिया गया। जीडीए की तरफ से शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पड़ोसी बृजेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर हुई है। पड़ोसी का आरोप है कि आटा चक्की के शोर से परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं। इसके अलावा उनके मकान को भी इससे खतरा है।

विज्ञापन



आटा चक्की संचालक राम कुमार सिंह ने बताया कि 600 वर्ग फीट में उनका मकान है, जिसमें काफी पहले से सात हार्स पॉवर की इलेक्ट्रिक मोटर से आटा चक्की संचालित होती है। पड़ोसी बृजेश कुमार गुप्ता ने जीडीए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि आटा चक्की की शोर से उनके परिवार के लोग परेशान हैं। इससे वे बीमार भी हो गए हैं।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, सहायक अभियंता अजय कुमार पांडेय, राज बहादुर सिंह, संजीव कुमार तिवारी, अवर अभियंता सुनील शर्मा, रोहित पाठक, शोभित कन्नौजिया, दीपक गुप्ता एवं प्रवर्तन स्टाॅफ पहुंचा और जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आटा चक्की को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक राम कुमार सिंह, पत्नी अमृता और मां विमला देवी ने कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया। प्राधिकरण अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए आटा चक्की वाली जगह से राम कुमार और उनके परिवार को बाहर निकालकर उसे सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed