{"_id":"65da587c11aca3e743008263","slug":"gda-runs-bulldozer-on-illegal-plotting-in-20-acres-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-477300-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए का बुलडोजर फिर अवैध कॉलोनियों की तरफ, 20 एकड़ में फैली प्लाटिंग को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए का बुलडोजर फिर अवैध कॉलोनियों की तरफ, 20 एकड़ में फैली प्लाटिंग को किया ध्वस्त
Sun, 25 Feb 2024 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:08 AM IST
सार
गोरखपुर में अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर बेचे जाने की सूचना पर शनिवार को जीडीए ने एक बार फिर कार्रवाई की। शनिवार को प्राधिकरण ने 20 एकड़ में विकसित हो रही तीन अवैध कॉलोनियों के प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग पर जीडीए का चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर बेचे जाने की सूचना पर शनिवार को जीडीए ने एक बार फिर कार्रवाई की। प्राधिकरण ने 20 एकड़ में विकसित हो रही तीन अवैध कॉलोनियों के प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
दो काॅलोनियां पांच-पांच एकड़ में तो एक 10 एकड़ में विकसित हो रही थीं। प्राधिकरण की ओर से अवैध प्लाॅटिंग करने वालों को चेतावनी भी दी गई है। अफसरों ने साफ कहा है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह एवं अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीमों ने अवैध प्लाॅटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन
शनिवार को टीम ने पांच एकड़ में विकसित हो रही श्वेता विहार काॅलोनी, पांच एकड़ में सेमर डाढ़ी में विकसित हो रही प्लाॅटिंग एवं जंगल कौड़िया में 10 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई की गई है। टीम ने पहले ही इन लोगों को नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई भी विकासकर्ता प्लाॅटिंग के लिए स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखा सका था।
विज्ञापन
इसके बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया। प्रभारी मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राज बहादुर सिंह, वीके शर्मा, अवर अभियंता संजीव तिवारी, रमापति वर्मा, डीएन शुक्ला, मनीष त्रिपाठी एवं पुलिस के जवान शामिल रहे।