फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA is likely to invest Rs 2163 crore for the ground breaking ceremony.

Gorakhpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए जीडीए की ओर से 2163 करोड़ का निवेश संभावित

Thu, 13 Nov 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
GDA is likely to invest Rs 2163 crore for the ground breaking ceremony.
- गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने जीबीसी 5.0 के लिए तेज की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के अंतर्गत निवेश प्रोत्साहन और परियोजना क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के लिए 13 निवेश प्रस्तावों को चिह्नित किया गया है। इन प्रस्तावों में कुल 2163.23 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।

डीएम दीपक मीणा के निर्देश और जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के पर्यवेक्षण में इन निवेश प्रस्तावों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। निवेशकों को जीडीए कार्यालय बुलाकर इंवेस्ट यूपी पोर्टल पर एमओयू कराए जा रहे हैं, जिससे विभिन्न विभागों से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होगी। साथ ही किसी भी विभागीय बाधा की स्थिति में शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जीडीए के अनुसार, दिसंबर 2025 तक तीन निवेश प्रस्ताव, जिनकी अनुमानित निवेश राशि 622.93 करोड़ है, जीबीसी 5.0 के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। वहीं 1540.30 करोड़ के अन्य 10 निवेश प्रस्तावों को मार्च 2026 तक तैयार करने की योजना है। जीडीए का उद्देश्य है कि क्षेत्र में औद्योगिक, आवासीय व वाणिज्यिक परियोजनाओं को गति देकर निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाए, जिससे जिले में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed