फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA Gorakhpur has given 2 days time to remove the carts and food zone on the road in front of Champa Devi Park

Gorakhpur News: चंपा देवी पार्क के सामने से हटाए जाएंगे ठेले और फूड वैन, जानिए कहां होंगी शिफ्ट

Tue, 01 Oct 2024 04:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

सोमवार को मौके पर टीम भेजकर घोषणा कराई गई कि पटरी व्यवसायी दो दिन के भीतर अपना व्यवसाय बंद कर वहां से ठेले एवं फूड वैन हटा लें। ऐसा न करने पर जीडीए की तरफ से जब्ती की कार्रवाई होगी। दिग्विजय नाथ पार्क के पास फूडकोर्ट परिसर में दुकानें पहले सी शिफ्ट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
GDA Gorakhpur has given 2 days time to remove the carts and food zone on the road in front of Champa Devi Park
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स

विस्तार

चंपा देवी पार्क के सामने से ठेले एवं फूड वैन हटाने होंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसको लेकर सख्ती बरतने जा रहा है। सोमवार को मौके पर टीम भेजकर घोषणा कराई गई कि पटरी व्यवसायी दो दिन के भीतर अपना व्यवसाय बंद कर वहां से ठेले एवं फूड वैन हटा लें। ऐसा न करने पर जीडीए की तरफ से जब्ती की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि चंपा देवी पार्क के सामने किसी भी व्यवसायी को स्थान आवंटित नहीं किया गया है। पटरी व्यवसायियों की ओर से इस स्थान पर कूड़ा, कचरा एवं पालिथीन फैला दिया जाता है।
विज्ञापन


इससे नाले जाम हो गए हैं और आसपास जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। दो दिन पहले हुई बारिश के चलते नाला जाम होने से जल भराव हो गया। जल भराव हटाने के लिए जीडीए की चार टीमों को लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि ठेले एवं फूड वैन स्वयं नहीं हटाए गए तो दो दिन बाद उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पटरी व्यवसायियों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed