{"_id":"69445ac1e2bf03356207cb65","slug":"gda-demolished-illegal-plotting-on-25-acres-of-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1169182-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए ने 2.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए ने 2.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अवधपुर में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 2.50 एकड़ भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराया गया।
यह कार्रवाई जीडीए के प्रभारी एवं विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान सहायक अभियंता संजीव तिवारी, अभियंता ज्योति राय, अवर अभियंता राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। जांच में पाया गया कि ग्राम अवधपुर में अशोक यादव की ओर से करीब एक एकड़ भूमि पर और अवधेश मिश्रा और मुन्ना मिश्रा की ओर से लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी। जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति की गई किसी भी तरह की प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।