फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA cracks down on illegal construction and plotting; action to intensify now.

Gorakhpur News: अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर जीडीए सख्त, अब तेज होगी कार्रवाई

Thu, 06 Aug 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
GDA cracks down on illegal construction and plotting; action to intensify now.
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी कर ली है। बुधवार को जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने वाद एवं मानचित्र अनुभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अवैध निर्माणों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने और लंबित मानचित्रों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में वाद अनुभाग की ओर से जून और जुलाई में की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके अनुसार जून में 13 और जुलाई में 17 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए। वहीं, प्राधिकरण अब तक 135 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर चुका है। वर्तमान में 17 प्रकरणों में सुनवाई चल रही है जबकि 53 मामलों में ध्वस्तीकरण आदेश पारित हो चुके हैं या प्रक्रिया में हैं। जीडीए ने अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके तहत अलग-अलग तिथियों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मानचित्र अनुभाग की समीक्षा में शमन मानचित्रों से मिलने वाले राजस्व की भी जानकारी दी गई। जून में 10 शमन मानचित्रों की स्वीकृति से 22.41 लाख रुपये और जुलाई में 23 शमन मानचित्रों की स्वीकृति से 1.86 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। जीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और शमन मानचित्रों की संख्या बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन



फास्टपास पोर्टल की पेंडेंसी होगी शून्य
समीक्षा बैठक में सभी अवर अभियंताओं को अपने क्षेत्र की साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर मामलों का दिनवार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि फास्टपास पोर्टल पर लंबित सभी मानचित्रों का तत्काल निस्तारण कर पेंडेंसी को शून्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों पर सख्ती के साथ-साथ नियमानुसार मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को भी सरल और तेज बनाना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed