{"_id":"601e7854231b1047645ac5d7","slug":"gda-advertised-for-flat-on-inside-ramgarh-tal-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर वासियों के लिए जीडीए लेकर आया है ये खास ऑफर, यहां कर सकते हैं आवेदन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर वासियों के लिए जीडीए लेकर आया है ये खास ऑफर, यहां कर सकते हैं आवेदन करें
Sat, 06 Feb 2021 04:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के लोहिया एन्क्लेव योजना में बचे हुए फ्लैट के आवंटन की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। फेज वन और टू में खाली बचे 130 फ्लैट के लिए जीडीए ने विज्ञापन निकाला है। फ्लैट के लिए 28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
देवरिया बाईपास पर चिड़ियाघर के सामने जीडीए ने लोहिया एन्क्लेव योजना के फेज वन और टू में 500 से अधिक फ्लैट बनाया है। इनमें से 370 का आवंटन को चुका है। इसका कब्जा भी दिया जा रहा है। अभी तक 50 के करीब आवंटियों की रजिस्ट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
जीडीए के मुताबिक एमआईजी, थ्री बीएचके के 57 फ्लैट खाली है। इसी क्रम में फेज टू में वन बीएचके का करीब 80 फ्लैट खाली है। आवंटन लाटरी के जरिए होगा। इसके लिए प्राधिकरण की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। 41 लाख तक में थ्री बीएचके के फ्लैट मिलेंगे। जीएसटी अलग से देना होगा।
विज्ञापन
जीडीए के जिम्मेदारों का दावा है कि फ्लैट के आवंटन की प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएगी ताकि पहली अप्रैल से बढ़ने वाले रेट से आवंटी प्रभावित न हों। यदि फ्लैट बचते हैं तो नए दर से फ्लैट की बिक्री होगी।