{"_id":"5ed3d19e2ed3a2591e7213a4","slug":"gayatri-yagya-performed-in-one-thousand-houses-for-liberation-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्ति के लिए एक हजार घरों में हुआ गायत्री यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मुक्ति के लिए एक हजार घरों में हुआ गायत्री यज्ञ
Mon, 01 Jun 2020 07:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
आहुति देते गायत्री परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार को गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ के अंतर्गत सोमवार को कोरोना से मुक्ति एवं वातावरण की शुद्धि के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिले में लगभग एक हजार घरों में यज्ञ का आयोजन हुआ। लोगों ने यज्ञ शाला में आहुति डाल कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महापरिनिर्वाण दिवस के एक दिन पूर्व गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिले के जंगल कौड़िया, टिकरिया, भटहट, पिपराईच, शहरी क्षेत्र के जंगल धूषण, पादरी बाजार, बिछिया, रुस्तमपुर, गोरखनाथ, जाफरा बाजार, सहित 40 प्रज्ञा मंडल, युवामंडल से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग एक हजार घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन