{"_id":"5ecca3c88ebc3e9038547acb","slug":"gas-tanker-caught-fire-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के टैंकर में लगी आग, इस वजह से टला बड़ा हादसा, फोरलेन पर एक घंटे ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के टैंकर में लगी आग, इस वजह से टला बड़ा हादसा, फोरलेन पर एक घंटे ठप रहा आवागमन
Tue, 26 May 2020 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 10:36 AM IST
सार
- टैंकर में लोड नहीं था एलपीजी गैस
- घंटे भर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन
सहजनवां में फोरलेन पर गैस टैंकर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल गांव के पास सोमवार देर रात फोरलेन पर बिहार के मुजफ्फरपुर से एलपीजी गैस अनलोड करके आ रही टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर में एलपीजी गैस लोड नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
सोमवार रात 9.25 पर कसरवल गांव के पास फोरलेन पर टैंकर के बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण अचानक इंजन में आग लग गई। यह टैंकर बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस प्लांट में गैस पहुंचा कर वापस गुजरात के वड़ोदरा जा रहा था।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान फोरलेन को पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रोक दिया। इससे करीब एक घंटे फोरलेन पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन