Gorakhpur News: बिजली निगम की जेसीबी से फटी गैस पाइप लाइन, चार घंटे जाम
साढ़े तीन बजे के आसपास नौसढ़ से सहजनवां जाने वाली एक लेन पूरी तरह से बंद कर दी गई। इसके बाद एक घंटे तक ट्रांसपोर्ट नगर से सहजनवां जाने वाला लेन जाने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया गया। केवल सहजनवां से आने वाले लोग ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ आ रहे थे। इसकी वजह से एक घंटे तक स्थिति ऐसी रहीं कि गाड़ियों के पहिए थम गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम की लापरवाही से मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। नौसड़ के पास फाल्ट ढूंढ़ने के दौरान जेसीबी की खुदाई से टोरेंट गैस की पाइप लाइन फट गई। दिन में 12 बजे हुई इस घटना के एक घंटे बाद गैस के रिसाव से फैली बदबू महसूस होने से लोगों में हड़कंप मच गया।
टोरेंट के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नौसड़ से सहजनवां जाने वाली एक लेन को करीब चार बजे बंद कर दिया। लेन बंद होने के बाद टोरेंट की तरफ से गैस की आपूर्ति बंद की गई। इन सबके बीच नौसड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक करीब चार घंटे तक लंबा जाम लग गया। रात पौने आठ बजे पाइप लाइन की मरम्मत होने के बाद बंद लेन पर आवाजाही पूरी तरह से शुरू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जाम की जानकारी होते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी, गीडा थाना सहित अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही बारी-बारी से शुरू कराई। टोरेंट गैस के अधिकारियों के मुताबिक, बिजली निगम फाल्ट ढूंढने के लिए गलत तरीके से नौसड़ के पास जेसीबी से खुदाई करवा रहा था। इस दौरान गैस की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटने के बाद धीरे-धीरे गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव के बाद आसपास के दुकानदारों को बदबू महसूस हुई। इस पर लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने टोरेंट गैस के सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी।
इसके बाद आनन-फानन टोरेंट की इमरजेंसी की पूरी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही आसपास की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी कि आसपास सिगरेट और बीड़ी पीकर न फेंके। इसके बाद नौसड़ से सहजनवां जाने वाली एक लेन को पूरी तरह से बंद करा दिया। एक लेन बंद होने के बाद नौसड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच जाम लग गया।
करीब एक घंटे तक स्थिति ऐसी रही कि एक भी वाहन आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और गीडा थाना पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए दूसरे लेन से दोनों तरफ के गाड़ियों की आवाजाही शुरू कराई। इसके बाद भी करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहीं। देर रात पौने आठ बजे के करीब जब गैस रिपेयर का काम बंद हुआ, तब जाकर नौसड़ से सहजनवां जाने वाली दूसरी लेन शुरू हो सकी।
आईटीएमएस ने की मदद, बाघागाड़ा घूमकर गए सहजनवां
जाम के बीच लोग बेहद परेशान दिखे। लोगों का सब्र जब जवाब देने लगा तो लोगों ने गाड़ियों के हार्न बजाने शुरू कर दिए। इसके बाद इंटलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की टीम ने अनाउंसमेंट शुरू कर दी कि जिन लोगों को सहजनवां की तरफ जाना है वे नौसढ़ से घूमकर बाघागाड़ा होते हुए फोरलेन से जा सकते हैं। इसके बाद गाड़ियों का काफिला बाघागाड़ा जाने वाले रास्ते की तरफ घूम गया।
पांच बजे से दूसरे लेन पर आवाजाही हुई शुरू
साढ़े तीन बजे के आसपास नौसढ़ से सहजनवां जाने वाली एक लेन पूरी तरह से बंद कर दी गई। इसके बाद एक घंटे तक ट्रांसपोर्ट नगर से सहजनवां जाने वाला लेन जाने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया गया। केवल सहजनवां से आने वाले लोग ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ आ रहे थे। इसकी वजह से एक घंटे तक स्थिति ऐसी रहीं कि गाड़ियों के पहिए थम गए। इसके बाद पुलिस ने टोरेंट के अधिकारियों से वार्ता करके दूसरे लेन पर ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ वाली गाड़ियों को भेजना शुरू किया।
इसे भी पढ़ें: नवरात्र में मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेंगी दस ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलित
गैस लीक की बदबू से परेशान रहे लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस लीक की बदबू से काफी परेशानी हुई। टोरेंट के अधिकारियों ने बताया कि मर्कपेंटाइम की वजह से बदबू की जानकारी हुई। अगर यह बदबू नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यही वजह है कि पीएनजी गैस में मर्कपेंटाइम पदार्थ डाला जाता है, जो लीक होने पर बदबू करता है। इससे सही जानकारी मिलती है।