{"_id":"666360b88a4be079d10fde92","slug":"gas-cylinder-caught-fire-due-to-leakage-couple-burnt-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-582691-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग, दंपती झुलसे- जानें क्यों मां ने अपनी जान डाल दी जोखिम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग, दंपती झुलसे- जानें क्यों मां ने अपनी जान डाल दी जोखिम में
Sat, 08 Jun 2024 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:26 AM IST
सार
बृहस्पतिवार की शाम धनंजय यादव की पत्नी शालू (32) रसोई घर में खाना बनाने पहुंचीं। गैस चूल्हा जलाने के लिए शालू ने जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई, सिलिंडर में रिसाव के कारण आग पकड़ ली वह चपेट में आ गईं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे पति धनंजय यादव (34) भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बड़हलगंज में आग झुलसी बुजुर्ग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के जमीन शुक्ल गांव में रसोई घर में खाना बनाते समय रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग से पति-पत्नी झुलस गए। बहू-बेटे को जलता देख बचाने आईं सास भी मामूली रूप से झुलस गईं। पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम धनंजय यादव की पत्नी शालू (32) रसोई घर में खाना बनाने पहुंचीं। गैस चूल्हा जलाने के लिए शालू ने जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई, सिलिंडर में रिसाव के कारण आग पकड़ ली वह चपेट में आ गईं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे पति धनंजय यादव (34) भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दोनों को बचाने पहुंचीं सास इसरावती (68) भी आग से झुलस गईं। घटना के बाद पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तीनों को बड़हलगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि इसरावती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन