फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Garbage picker misdeed a girl in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मासूम से दरिंदगी: कूड़ा बीनने वाले ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म; दूसरी से घिनौनी हरकत

Mon, 24 Jun 2024 09:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

आरोपी दूसरी बच्ची के साथ दरिंदगी करने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया। तब तक भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Garbage picker misdeed a girl in Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के एक मोहल्ले में खेल रही एक बच्ची से दुष्कर्म करने और दूसरी बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। कूड़ा बीनने वाले ने इस वारदात को अंजाम दिया है। भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है। घटना सोमवार शाम की है। एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में एक चार साल और एक तीन साल की बच्ची मोहल्ले में खेल रहीं थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक कूड़ा बीनने वाला पहुंचा गया और दोनों बच्चियों को बहला फुसलाकर एक स्थान पर ले गया। जहां एक के साथ उसने दुष्कर्म किया और दूसरी के साथ दरिंदगी करने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन

तब तक भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चियों को लेकर इलाज के लिए चली गई। वहीं, आरोपी को पकड़कर थाने लेकर चली आई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह थाने पर पहुंच गईं। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। एसओ को केस दर्ज करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके कार्रवाई की तैयारी में है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और दूसरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। आरोपी हिरासत में हैं, सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed