फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangsters on four including the leader of vehicle theft gang

Gorakhpur News : वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार पर गैंगस्टर

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Gangsters on four including the leader of vehicle theft gang
फोटो
विज्ञापन








रामगढ़ताल पुलिस ने की कार्रवाई, खजनी इलाके का आलोक मिश्रा है गिरोह का सरगना



सवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। गिरोह बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सरगना समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। रामगढ़ताल पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर मामला दर्ज किया है। गिरोह का सरगना खजनी क्षेत्र के खोरिया गांव का निवासी आलोक मिश्रा है।



पुलिस के मुताबिक, सरगना आलोक पर रामगढ़ताल, गीडा, खजनी और कैंट थाने के अलावा संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाने में भी 11 केस दर्ज हैं। गिरोह के जिन गुर्गों पर कार्रवाई की गई है, उनमें खोराबार क्षेत्र के सूबा बाजार के बनिया टोला निवासी राजकुमार पर कैंट, खोराबार और रामगढ़ताल में पांच, सूबाबाजार निवासी कैलाश कुमार पर कैंट व रामगढ़ताल थाने में तीन और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी क्षेत्र के ढेकहा महुआवा निवासी गोविंद कुमार जायसवाल पर कैंट व रामगढ़ताल थाने में तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता है। गिरोह पिछले चार वर्षों से सक्रिय है।



-----



पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ किया था गिरफ्तार



रामगढ़ताल पुलिस ने 6 दिसंबर 2023 को चोरी की तीन बाइक के साथ आलोक मिश्रा और उसके गिरोह के गुर्गों को गिरफ्तार किया था। उसमें से एक बाइक रामगढ़ताल और दो बाइक कैंट क्षेत्र से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पंजीकृत किया गया है। डीएम के अनुमोदन पर रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। गैंग का लीडर आलोक मिश्रा है।



-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed