{"_id":"633569511abd952b5616243f","slug":"gangster-on-three-including-sp-leader-bhola-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सपा नेता भोला यादव सहित तीन पर गैंगस्टर, दर्ज हैं 43 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सपा नेता भोला यादव सहित तीन पर गैंगस्टर, दर्ज हैं 43 मुकदमे
Thu, 29 Sep 2022 03:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Sep 2022 03:15 PM IST
सार
भोला यादव पर पीपीगंज, कैंपियरगंज, सहजनवां में मारपीट, धमकी देने, बलवा सहित कुल 43 मुकदमे दर्ज हैं। गोपाल यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं, इसमें मारपीट, बलवा और धमकी देने के मामले हैं। नीरज पर भी पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन कब्जा करने के विवाद में मारपीट के बाद सुर्खियों में आए सपा नेता अखिलेश उर्फ भोला यादव, गोपाल यादव और नीरज यादव पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने डीएम के आदेश पर मंगलवार को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। वर्तमान में आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
भोला सहजनवां के भिटहा का मूल निवासी है। भोला के भाई गोपाल और उसी गांव का नीरज भी रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज में एक दुकानदार को पीटने के बाद भोला यादव का नाम सामने आया था। उसी दिन वहां से डीएम और एसएसपी भी गुजर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। अब उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
भोला यादव पर दर्ज हैं 43 मुकदमे
भोला यादव पर पीपीगंज, कैंपियरगंज, सहजनवां में मारपीट, धमकी देने, बलवा सहित कुल 43 मुकदमे दर्ज हैं। गोपाल यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं, इसमें मारपीट, बलवा और धमकी देने के मामले हैं। नीरज पर भी पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: हवाला कारोबार से जुड़े NRI के तार, पुलिस ने जांच के लिए ED और आयकर विभाग को लिखा पत्र