फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster on those who run gang of robbery animal smuggling in Gorakhpur

गोरखपुर: लूट, पशु तस्करी और कबूतरबाजी का गिरोह चलाने वालों पर गैंगस्टर

Sat, 22 Oct 2022 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Oct 2022 10:52 AM IST
सार

गो तस्करी, पशु चोरी व गो हत्या के तीन आरोपियों पर बांसगांव में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया। ये तीनों संगठित रूप से पशु तस्करी का काम करते हैं। पुलिस ने बेलीपार के कसिहार निवासी राजेश, यहीं के संजय व संतकबीरनगर के चपरापूर्वी निवासी मनोज चौहान को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
Gangster on those who run gang of robbery animal smuggling in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

लूट, पशु तस्करी और विदेश भेजने के नाम पर कबूतरबाजी का गिरोह चलाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की संस्तुति के बाद केस दर्ज किया गया है। ज्यादातर बदमाश पहले से जेल में हैं, जो जमानत पर बाहर हैं, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन महीने में 40 से अधिक गिरोह को सूचीबद्ध किया जा चुका है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


खजनी में लूट करने वाले दो लोगों पर गैंगस्टर
खजनी पुलिस ने लूट करने वाले शातिर बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। पुलिस ने जंगल रामलखना, खोराबार निवासी धर्मेंद्र यादव व यहीं के संजय निषाद को आरोपी बनाया है। दोनों पर लूट के दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। ये दोनों साथ में लूट की वारदातें करते हैं, समाज में इनके भय को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बांसगांव में तीन गो तस्करों पर केस

गो तस्करी, पशु चोरी व गो हत्या के तीन आरोपियों पर बांसगांव में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया। ये तीनों संगठित रूप से पशु तस्करी का काम करते हैं। पुलिस ने बेलीपार के कसिहार निवासी राजेश, यहीं के संजय व संतकबीरनगर के चपरापूर्वी निवासी मनोज चौहान को आरोपी बनाया है। राजेश पर चार, संजय पर दो और मनोज पर पशु क्रूरता से संबंधित एक केस दर्ज है।

जालसाजी के आरोपी पिता-पुत्र पर गैंगस्टर
बांसगांव पुलिस ने युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले दो लोगों को गिरोहबंद किया है। पुलिस ने बेलीपार के कसिहार निवासी बैजनाथ यादव इनके बेटे प्रमोद यादव को आरोपी बनाया है। दोनों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि ये दोनों मिलकर फर्जी वीजा पर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करते हैं। पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed