{"_id":"638853c637e0cf0b816de8f7","slug":"gangster-on-four-miscreants-who-forgery-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जमीन की जालसाजी करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर, डीएम की अनुमति के बाद दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जमीन की जालसाजी करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर, डीएम की अनुमति के बाद दर्ज किया केस
Thu, 01 Dec 2022 12:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट थाना पुलिस ने जमीन की जालसाजी करने वाले चार लोगों पर बुधवार को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने चारों को गिरोहबंद किया है। गिरोह के सरगना भोला कुशवाहा पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। केस दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने भोला कुशवाहा को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के बर्फशाना तुर्कमानपुर निवासी भोला कुशवाहा, उनके भाई राजेश कुशवाहा, तिवारीपुर निवासी मोतीलाल कुशवाहा और तुर्कमानपुर निवासी अनिल कुशवाहा पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
थानेदार राजेंद्र सिंह ने तहरीर में लिखा है कि गिरोह से डरकर लोग इनके खिलाफ बयान देने के लिए जल्दी तैयार नहीं होते हैं। सभी शातिर बदमाश हैं, दूसरे की जमीन को कब्जा करना, जमीन की हेराफेरी कर रुपये हड़पना ही इनका काम है।
विज्ञापन