{"_id":"634cf16454cea2204138baf5","slug":"gangster-on-four-fraudsters-who-sold-land-on-forged-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कूटरचित दस्तावेज पर जमीन बेचने वाले चार जालसाजों पर गैंगस्टर, खजनी पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कूटरचित दस्तावेज पर जमीन बेचने वाले चार जालसाजों पर गैंगस्टर, खजनी पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 17 Oct 2022 11:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:38 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने गिरोहबंद की रिपोर्ट तैयार की थी। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। वर्तमान में तीन आरोपी जेल में हैं, जबकि एक जमानत पर रिहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले गिरोह के सदस्यों पर खजनी पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने गिरोहबंद की रिपोर्ट तैयार की थी। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। वर्तमान में तीन आरोपी जेल में हैं, जबकि एक जमानत पर रिहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ रिंकू, चाड़ीकलापुर निवासी पंकज शर्मा, बांसगांव (गोरखपुर) के बहुरीपार गांव निवासी अमरनाथ निगम, संतकबीरनगर जिले के बेलहरा गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी भोला साहनी पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, चारों गिरोहबंद है और रणजीत सिंह सरगना है। सभी मिलकर लोगों की जमीन का अच्छा दाम दिलाने का लालच देते हैं। मान गए तो ठीक नहीं तो कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन ही बेंच दिया करते हैं। चारों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें से एक आरोपी अमरनाथ जमानत पर रिहा है। अन्य तीन वर्तमान में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन