{"_id":"63b3dba4ddd56639aa16298e","slug":"gangster-on-accused-of-demanding-extortion-from-doctor-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर से रंगदारी मांगने व फायरिंग के आरोपियों पर गैंगस्टर, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर से रंगदारी मांगने व फायरिंग के आरोपियों पर गैंगस्टर, पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 03 Jan 2023 01:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:09 PM IST
सार
17 सितंबर को डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। अंजान नंबर से फोन आने पर उन्होंने केस दर्ज कराया था। बाद में बदमाशों ने डराने के लिए उनके क्लीनिक पर चढ़कर फायरिंग की थी। संयोग अच्छा था कि गोली उन्हें नहीं लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा के गोबरौड़ के पास क्लीनिक चलाने वाले डॉ. संतराज गुप्ता से रंगदारी मांगने और न देने पर फायरिंग करने के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस ने देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के जमुनहा लुवटही निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता, यहीं के सतीश निषाद, पन्नेलाल यादव, राकेश निषाद, बेलकुडा गांव निवासी विनय यादव को गिरोहबंद किया है। जितेंद्र इस गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। अंजान नंबर से फोन आने पर उन्होंने केस दर्ज कराया था। बाद में बदमाशों ने डराने के लिए उनके क्लीनिक पर चढ़कर फायरिंग की थी। संयोग अच्छा था कि गोली उन्हें नहीं लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पता चला था कि उनके रिश्तेदार जितेंद्र गुप्ता ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवाया था और अब उनके खिलाफ गिरोहबंद करने की कार्रवाई की गई है।